बलरामपुर | संवाददाता : युसूफ खान
सामरी विधानसभा क्षेत्र की विधायक ऊद्धेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में शंकरगढ़ विकासखंड के दक्षिणी अंतिम छोर स्थित उफरा पाठ एवं मदपुर (नोनपानी) गांव का दौरा किया गया। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र की आवश्यकताओं की जानकारी ली।
दौरे के दौरान ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति, पेयजल संकट एवं सिंचाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ऊद्धेश्वरी पैकरा ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विधायक ने कहा कि सामरी विधानसभा के दूरस्थ एवं अंतिम छोर के गांवों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से समयबद्ध कार्रवाई कर ग्रामीणों को राहत दिलाने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के लोगों को बिजली, पेयजल और सिंचाई जैसी आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से मिल सकें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित करना उनका संकल्प है। इसी उद्देश्य से वे लगातार गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रही हैं और उनके निराकरण के लिए सक्रिय पहल कर रही हैं।

ग्रामीणों ने विधायक के इस जनसंपर्क एवं समस्या समाधान अभियान की सराहना करते हुए अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई। विधायक ने भी भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जाएगा।








