Home चर्चा में बच्चों को पिलाई गई ‘दो बूंद जिंदगी की’

बच्चों को पिलाई गई ‘दो बूंद जिंदगी की’

6
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग।
छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप और राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत  स्वास्थ्य एवं  सभी विभाग के समन्वय के साथ  आरंग ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान चलाया गया इसी के तहत  ग्राम पंचायत गुखेरा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो  अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को “दो बूंद जिंदगी की” पिलाकर उन्हें पोलियोग्रस्त होने से बचाने का संकल्प दोहराया गया।
अभियान की शुरुआत रविवार सुबह ग्राम पंचायत के निर्धारित पोलियो बूथों पर की गई। छत्तीसगढ़ शासन के कड़े दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानीनों ने मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभाई। सुबह से ही जागरूक माता-पिता अपने नौनिहालों को दवा पिलाने के लिए बूथों पर पहुंचने लगे ।
ग्राम पंचायत प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए हर बच्चे को यह दवा पिलाना अनिवार्य है।
 ज्ञात हो कि जो बच्चे किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाए हैं, उन्हें स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर (मॉप-अप राउंड) दिनांक 29 और 30 को कवर किया जाएगा ताकि एक भी बच्चा न छूटे।इस अवसर पर सरपंच रेवती पुरुषोतम सोनवानी सभी पंच गण व  भोला यादव,राहुल कुर्रे,कृष्ण सोनवानी,चोवाराम भारती आदि एवं मितानिन गण प्रभा चौहान,तीजन मार्कण्डे,खिलेश्वरी यादव,सरिता करकेल आदि की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here