Home कोरबा कुसमुंडा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर कीआत्महत्या

कुसमुंडा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर कीआत्महत्या

25
0

गुरदीप सिंह –

जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर बी 132 में निवासरत शिक्षक राजा सरकार के 19 वर्षीय पुत्र वासु सरकार ने आज मंगलवार की दोपहर घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त माता पिता दोनों बाहर थे, जब वे घर लौटे तो दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से झांक कर देखा कि उनका बेटा फंदे से लटका हुआ है। यह देखते चीख पुकार मच गई, पड़ोसियों की मदद से घर का दरवाजा तोड़ युवक को फंदे से नीचे उतरा गया। जीवित होने की आश में परिजन उसे विकास नगर स्थित SECL के औषधालय अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया।

मृतक वासु सरकार के पिता राजा सरकार कुसमुंडा डीएवी में शिक्षक है वहीं वासु की माता कोरबा डीएवी में पढ़ाती हैं। मृतक वासु घर का इकलौता चिराग था। घटना की सूचना पर दोनों ही स्कूल के प्रिंसिपल, शिक्षक शिक्षिकाएं, परिचित बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का मर्ग पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मौत के कारणों की भी जांच कर रही है। आज मृतक का शव विकास नगर अस्पताल परिसर में स्थित मर्चुरी में रखा जाएगा। कल अंतिम संस्कार की विधि होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here