बांकी मोंगरा, 30, जून 2026
भारतीय जनता पार्टी, मंडल बांकी मोंगरा का “डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम प्रशिक्षण मंडल” कुसमुंडा के सरस्वती शिशु मंदिर, गेवरा बस्ती में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष श्री उदय शर्मा जी के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में मंडल प्रभारी श्री अजय दुबे जी ने अध्यक्षता की। मुख्य प्रवक्ता के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता नगर निगम कोरबा पार्षद एमआईसी मेंबर श्री हीतानंद अग्रवाल जी उपस्थित रहे।
श्री हितानंद अग्रवाल जी ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहा, “DLP”. यानी डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म प्रोग्राम कार्यकर्ता निर्माण की पाठशाला है। यहां से प्रशिक्षित कार्यकर्ता बूथ को मजबूत करता है और बूथ जीता तो चुनाव जीता।” उन्होंने बूथ समिति, पन्ना प्रमुख, सोशल मीडिया का उपयोग एवं केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया।

मंडल प्रभारी अजय दुबे जी ने संगठनात्मक संरचना, आगामी कार्यक्रम एवं “सक्रिय सदस्य अभियान” पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने मंडल की कार्ययोजना की समीक्षा कर समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा जी ने स्वागत उद्बोधन व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशिक्षण में मिली जानकारी को प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने बूथ पर बैठक कर साझा करें। आगामी सभी चुनावों में बांकी मोंगरा मंडल जिले में अव्वल रहेगा। आज के प्रशिक्षण पाठशाला में उपस्थित नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा जी, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती कमला देवी बरेठ जी, वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष आदरणीय अजीत कैवर्त जी,सुनीता पाटिल जी, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक संजय पांडे जी,मुकुल कर्ष जी,लखन राठौर जी मंडल महामंत्री विवेक झा प्रचार प्रसार प्रभारी गुरदीप सिंह विशेष रूप :- से तकनीकी प्रभारी मुकेश अग्रवाल ने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के बारे में सभी कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दिया गया l
इस अवसर पर डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पाठशाला में सफल संचालन मंडल महामंत्री श्री विकेश झा ने किया l मंडल पदाधिकारी ,सभी मोर्चा अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी,संयोजक, बूथ अध्यक्ष, सचिव, युवा प्रमुख,महिला प्रमुख,B LA 2, मां की बात प्रमुख, एवं बड़ी संख्या में ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे l








