Home चर्चा में भाजपा मंडल कुसमी में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर प्रशिक्षण संपन्न, तकनीक के...

भाजपा मंडल कुसमी में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर प्रशिक्षण संपन्न, तकनीक के प्रभावी उपयोग पर दिया गया जोर

25
0

युसूफ खान/कुसमी, बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान एवं भाजपा जिला बलरामपुर के निर्देशानुसार भाजपा मंडल कुसमी में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों के मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्रभारी विकास मंडल ने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की उपयोगिता, संगठनात्मक गतिविधियों में इसकी भूमिका तथा डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से संगठन को अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते दौर में तकनीक का सही उपयोग संगठन की मजबूती और जनसंपर्क को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिकतम उपयोग करने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हीरामुनि निकुंज, आनंद जायसवाल, विकास गुप्ता, संजीत नाग, मो. शमीम (जिलाध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, बलरामपुर), दीपक सोनवानी (भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा), विनोद गुप्ता (अध्यक्ष, गौ सेवा समिति), बालेश्वर (मंडल महामंत्री), मुरारी (मंडल महामंत्री) सहित विभिन्न मोर्चोंइ के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here