Home चर्चा में समोदा हॉकी क्लब में विकासखंड स्तरीय नेहरू शालेय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

समोदा हॉकी क्लब में विकासखंड स्तरीय नेहरू शालेय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

19
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

समोदा हॉकी क्लब में विकासखंड स्तरीय बालक/बालिका शालेय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता आयोजित किया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वामी आत्मानंद विद्यालय समोदा जनभागीदारी अध्यक्ष घनश्याम साहू,उपाध्यक्ष राजू साहू,प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार पाटले,पशु चिकित्सक गोवर्धन साहू,द्वारा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए टॉस कराकर किया गया.आरंग युवा एवं खेल संगठन अध्यक्ष अमन साहू ने अतिथियों को खिलाड़ियों को प्रशिक्षण में हो रहे परेशानियों से अवगत करा जल्द निराकरण करने का निवेदन किया गया.मुख्य अतिथि घनश्याम साहू ने खिलाड़ियों को आश्वासन दिया कि जो भी परेशानियां है उसका जल्द निराकरण किया जाएगा तथा आर्थिक रूप से भी सभी खिलाड़ियों को सहयोग किया जाएगा.प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार पाटले ने भी खिलाडियो को सदैव सहयोग करने की बात कही.आरंग युवा एवं खेल संगठन के कार्य योजनाओं के अनुरूप समोदा भी बहुत जल्द खेल हब बनके उभरेगा.समोदा से बहुत जल्द खिलाड़ी राज्य,राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व कर आरंग विधानसभा के साथ साथ देश प्रदेश को भी गौरवान्वित करेंगे.प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी जिला स्तर प्रतियोगिता में आरंग विकासखंड का नेतृत्व करेंगे.इस अवसर पर वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक हॉकी कोच अंथ्रेस मिंज और सभी खिलाड़ी उपस्थित रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here