Home चर्चा में रतनपुर नगर पालिका पांच एल्डरमैन मनोनीत पार्षदो की नियुक्ति

रतनपुर नगर पालिका पांच एल्डरमैन मनोनीत पार्षदो की नियुक्ति

25
0

विमल सोनी –

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के विभिन्न नगरीय निकायों में बहुप्रतीक्षित एल्डरमैन (मनोनीत पार्षदों) की नियुक्ति कर दी है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा रायपुर और बिलासपुर संभाग सहित अन्य क्षेत्रों के नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के लिए यह सूची जारी की गई,,

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नगरीय निकायों में एल्डरमैन (नामांकित पार्षद) की नियुक्ति के तहत रतनपुर नगर पालिका में 5 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

जारी सूची के अनुसार दिनेश प्रभाकर, श्री लोकेश्वर तिवारी, विनोद जायसवाल, सुरेश सोनी और संतोष यादव (दल्लू) को रतनपुर नगर पालिका का एल्डरमैन नियुक्त किया गया है।

एल्डरमैन के रूप में नियुक्त सभी सदस्य नगर पालिका की बैठकों में भाग लेने के साथ विभिन्न समितियों के कार्यों और विकास संबंधी निर्णयों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सरकार द्वारा की गई इन नियुक्तियों का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर सक्रिय और अनुभवी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना बताया जा रहा है। नियुक्तियों के बाद रतनपुर नगर पालिका की गतिविधियों में भी तेजी आने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here