Home चर्चा में शासकीय उच्च्तर माध्यमिक शाला कोरासी में हुआ प्रवेशोत्सव

शासकीय उच्च्तर माध्यमिक शाला कोरासी में हुआ प्रवेशोत्सव

9
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग/ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरासी में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया l जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष टाकेश्वरी मुरली साहू तथा अध्यक्षता शाला की प्राचार्या प्रमिला बर्मा ने किया l कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच राकेश पटेल ,शाला विकास समिति अध्यक्ष तोरण साहू,प्रह्लाद साहू संरक्षक सोहन साहू उपाध्यक्ष भुवनेश्वरी देवांगन ,नाथूराम साहू तिलकराम साहू, चंद्रिका साहू गुमान धीवर और समस्त पंचगण के साथ ग्राम के पूर्व सरपंच किशोर बंजारे तथा संतराम देवांगन मिथिलेश यादव शरद साहू तथा पालक गण उपस्थित रहे l
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ,नव प्रवेशी छात्रों का स्वागत तिलक लगाकर मिठाई खिला कर तथा उनको नया गणवेश और नवीन पुस्तक देकर किया गया
उक्त कार्यक्रम में उच्चतर माध्यमिक शाला के सभी व्याख्याता गण तथा पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक शाला के सभी शिक्षक गण उपस्थित थे l
सभी ने नवप्रवेशी छात्रों को बधाई और आशीर्वाद प्रेषित किया l
कार्यक्रम का सफल संचालन मेडम मीता सोनी ने किया l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here