Home कोरबा बांकी मोंगरा नगर पालिका परिषद में भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुआ l

बांकी मोंगरा नगर पालिका परिषद में भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुआ l

5
0
बांकीमोंगरा संवाददाता – विकास सोनी
बांकीमोंगरा: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 25 में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 7.20 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
भूमिपूजन कार्यक्रम में विधानसभा कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल जी ,नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा जी,भाजयुमो छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा जी, बांकी मोंगरा भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा जी, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र श्रीवास जी, शालिक राम दुबे जी,पार्षद एवं पीआईसी सदस्य श्रवण यादव जी,श्रीमती प्रमिला सायतोड़े जी, प्रमोद सोना जी, एल्डरमैन जितेन्द्र सिंह जी,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूरज मिश्रा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष  प्रकाश झा, युवा मोर्चा महामंत्री निखिल सिगोटिया जी, विधायक प्रतिनिधि संतोष राठौर जी, रितेश सिंह जी, अभिलाष यादव जी, अविनाश यादव जी,सहित एसआरएम की सफाई दीदियां, आसपास के नागरिक एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वार्ड में नाली निर्माण से जलभराव की समस्या का समाधान होगा तथा लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है और भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्य लगातार किए जाते रहेंगे।
भूमिपूजन के साथ ही नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने इस विकास कार्य के लिए विधायक एवं नगर पालिका परिषद का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here