प्रदीप द्विवेदी/ओडगी –
शासन के निर्देशानुसार विकास खण्ड ओडगी अंतर्गत माध्यमिक शाला प्रांगण दुर्गा पण्डाल खर्रा में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया , कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी अशोक गुप्ता जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदीप द्विवेदी जिला मिडिया प्रभारी भाजपा की उपस्थिति में संपन्न हुआ, विदित हो विद्यालयों में बच्चों का शत-प्रतिशत दाखिला, बच्चों के लिए भयमुक्त वातावरण, तथा विद्यालय के प्रति समुदाय की सहभागिता के उद्देश्य से विद्यालयों के साथ संकुल स्तर शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है, कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र के समक्ष पूजा अर्चना व अतिथि स्वागत के साथ किया गया, वहीं प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला खर्रा के 1 ली व 6 वीं के नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाने के साथ मिष्ठान खिलाते हुए निःशुल्क गणवेश व पाठ्य-पुस्तक वितरण कर प्रतिकात्मक प्रवेश दिलाया गया,अपने उद्बोधन में जिला भाजपा मिडिया प्रभारी भाजपा सूरजपुर श्री प्रदीप द्विवेदी ने नवप्रवेशी बच्चों को शुभकामना देते हुए अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने का अपील किए वहीं, वहीं मुख्य अतिथि अशोक कुमार गुप्ता ने विद्यालय में शत-प्रतिशत दाखिला व नियमित उपस्थिति तथा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा हेतु जनप्रतिनिधि, अभिभावक व शिक्षकों के सामूहिक प्रयास पर जोर दिया, तथा विद्यालयों में सुविधा बढ़ाने हेतु शासन स्तर से पहल की बात कही, कार्यक्रम के अंत में संकुल के माध्यमिक शाला गुर्दा पारा में पदस्थ शिक्षिका ललिता सिदार जो विगत दिनों सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुई सभी सदस्यों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया.

इस कार्यक्रम में अशोक गुप्ता वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, प्रदीप द्विवेदी जिला मिडिया प्रभारी भाजपा सूरजपुर,राजेश सिंह संकुल प्राचार्य प्रतिनिधि, बित्तन राम, वार्डपंच, कन्नीलाल राजवाड़े एसएमसी अध्यक्ष, इंद्रमणी राजवाड़े एसएमसी अध्यक्ष ,उत्तमचंद्र गुर्जर प्रधान पाठक, , कुंजलाल यादव संकुल समन्वयक खर्रा, भोरेलाल यादव, प्रधानपाठक, , लक्ष्मण यादव प्रधान पाठक, राजेश्वर सिंह प्रधान पाठक, गोवर्धन जगत प्रधान पाठक, जगरनाथ सिंह प्रधान पाठक, कमला यादव प्रधान पाठक,, संतरा पण्डो, मुक्तांजली बेहरा, फुलेश्वरी किरवानी,आदि शिक्षक -शिक्षिका ग्रामीण, अभिभावक व विद्यालयीन बच्चे उपस्थित रहे.








