बलरामपुर संवाददाता युसूफ खान
कुसमी। प्रेस क्लब कुसमी की बैठक स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, सामरी में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब कुसमी के महासचिव राकेश भारती ने की। बैठक में संगठन के विस्तार, पत्रकार हितों, प्रेस क्लब की आगामी गतिविधियों तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान प्रेस क्लब कुसमी की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विकास मंडल, ओम तिवारी, अली रजा, संतोष गुप्ता एवं मुस्सरफ अंसारी को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने तथा पत्रकार हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक के उपरांत प्रेस क्लब कुसमी के उपाध्यक्ष युसूफ खान के पुत्र के प्रथम जन्मदिवस के अवसर पर प्रेस क्लब कुसमी परिवार की ओर से केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।
इस दौरान उपस्थित सभी पत्रकारों ने बालक को प्रथम जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ, सुखमय जीवन की कामना की।

बैठक में प्रेस क्लब कुसमी के अध्यक्ष मो. नेजाम खान, महासचिव राकेश भारती, उपाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता एवं युसूफ खान, सचिव अम्बिकेश गुप्ता, सह सचिव विशाल गुप्ता, कार्यालय प्रभारी जसीम खान, कार्यकारिणी सदस्य चन्द्रदीप यादव, पूर्णिमा सेमरिया, राहुल गुप्ता, सुहैल आलम एवं मो. खालिद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के समापन पर प्रेस क्लब कुसमी के उपाध्यक्ष युसूफ खान ने सभी उपस्थित सदस्यों का गमछा भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर संगठन की एकजुटता बनाए रखने, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने तथा पत्रकार हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।








