Home चर्चा में भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती...

भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई गई

8
0

मुंगेली संवाददाता – सुनील पाठक

मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन द्वारा सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रवाद, एकात्मता और जनसेवा के लिए समर्पित रहा, जो आज भी सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला, शैलेश पाठक, जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम आर्य, जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुनील पाठक, जिला भाजपा कार्यालय मंत्री कोटूमल दादवानी, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक सुनील सोनी, जिला कार्यसमिति सदस्य जीवन पटेल, विजय यादव, लवलेश सिंह, संतोष केशरवानी, दीपक सोनकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला संगठन के अनुसार, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती जिले के सभी 11 मंडलों तथा सभी बूथों पर भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई, जहां कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here