Home चर्चा में डॉ मुखर्जी के जयंती पर कार्यकर्ताओं ने किया वरिष्ठो का सम्मान

डॉ मुखर्जी के जयंती पर कार्यकर्ताओं ने किया वरिष्ठो का सम्मान

17
0

सोमन साहू/आरंग। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, शिक्षाविद्, प्रख्यात विधिवेत्ता, अखंड भारत के प्रबल समर्थक एवं भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर 6 जुलाई 2026 को आरंग में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता गणेश साहू ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में लागू परमिट प्रथा का विरोध किया तथा पूर्वी बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध आवाज उठाई। राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए संघर्ष करते हुए उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दिया। डॉ. मुखर्जी का निधन जम्मू-कश्मीर की जेल में अत्यंत संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ।

कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ जनसंघ कालीन भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में वृक्षारोपण भी किया गया।

वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं नेता सोहन साहू ने डॉ. मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने अनुभव साझा किए। के.के. भारद्वाज ने डॉ. मुखर्जी की कार्यशैली तथा अखंड भारत के लिए उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके पश्चात राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ध्रुव कुमार ने बताया कि डॉ. मुखर्जी ने भारतीय राजनीति में राष्ट्रवाद को किस प्रकार एक प्रमुख विषय के रूप में स्थापित किया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी के त्याग, समर्पण और बलिदान के कारण आज भारतीय जनता पार्टी एक विशाल वटवृक्ष के रूप में स्थापित हो चुकी है।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं नेताओं में यदुनंदन शुक्ला, मदनलाल सोनकर, टोहान देवांगन, हेमलता जैन, कृष्ण कुमार भारद्वाज, सालिक साहू, सूरज शर्मा, चमेली यादव, रामप्यारी देवांगन, सोहन साहू, भोलाराम साहू, भरत जलक्षत्री, होरीलाल लोधी, कुंदन जलक्षत्री, प्रकाश सोनकर, पुनाराम साहू, ईश्वर प्रसाद साहू, चेतराम पाल, माखन साहू, डॉ. यादव, आनंद मूर्ति अग्रवाल, गोविंद साहू तथा डॉ. लक्ष्मण यादव सहित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आरंग के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय के 7 जुलाई को होने वाले जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाई भी दी गई।

इस अवसर पर सुशील जलक्षत्री, दिलीप जलक्षत्री, सतीश सोनकर, बलराम साहू, अविनाश (विक्की) साहू, रितेश साहू, सतीश मनु, खूबचंद साहू, वेद प्रकाश देवांगन, सूरज साहू, चमन सिन्हा, गज्जू साहू, ओ.पी. मिर्धा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सुशील जलक्षत्री ने किया तथा आभार प्रदर्शन सतीश मनु जलक्षत्री ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here