Home चर्चा में स्वच्छता की ओर बरबसपुर का सशक्त कदम रू चौपाल में ग्रामीणों ने...

स्वच्छता की ओर बरबसपुर का सशक्त कदम रू चौपाल में ग्रामीणों ने लिया स्वच्छ गांव बनाने का संकल्प

8
0
एमसीबी संवाददाता – हनुमान प्रसाद यादव
चार प्रकार के कचरे के पृथक्करण की दी गई जानकारी, स्वच्छता की शपथ लेकर जनभागीदारी का दिया संदेश
एमसीबी/ स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ एवं स्वस्थ गांव के निर्माण की दिशा में ग्राम पंचायत बरबसपुर में  “ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026” के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन में स्वच्छता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों, शासकीय कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना के उद्देश्य, महत्व एवं प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को बताया गया कि घरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर निकलने वाले कचरे का वैज्ञानिक तरीके से पृथक्करण और प्रबंधन ही स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण की आधारशिला है। इस अवसर पर ग्रामीणों को चार प्रकार के कचरे 1. गीला कचरा, 2. सूखा कचरा, 3. घरेलू हानिकारक कचरा तथा 4. स्वच्छता संबंधी अपशिष्ट को अलग-अलग एकत्रित करने की प्रक्रिया का व्यवहारिक रूप से समझाया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि कचरे का सही प्रबंधन न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि बीमारियों की रोकथाम और स्वच्छ जीवनशैली को भी बढ़ावा देता है।
चौपाल में ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अपने घरों से ही कचरे का पृथक्करण प्रारंभ करें, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं तथा स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सभी ने अपने गांव को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने तथा स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती सोनमती, उपसरपंच शुभांशु शर्मा, पंचगण, शिक्षकगण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here