Home चर्चा में नगर पंचायत लखनपुर में मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति को लेकर मंडल अध्यक्ष...

नगर पंचायत लखनपुर में मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति को लेकर मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ने दिया स्पष्टीकरण।

7
0

लखनपुर संवाददाता – विकास अग्रवाल

लखनपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल लखनपुर ने नगर पंचायत लखनपुर में मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति को लेकर चल रही चर्चाओं और भ्रामक प्रचार पर अपना आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि जिन तीन व्यक्तियों को मनोनीत पार्षद बनाया गया है, वे लंबे समय से संगठन के समर्पित, सक्रिय एवं कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं और उनके संगठनात्मक योगदान, जनसेवा तथा निष्ठा को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा द्वारा नगर पंचायत लखनपुर के लिए श्री दिनेश गुप्ता, श्री प्रदीप गुप्ता एवं श्रीमती मालती कश्यप को मनोनीत पार्षद नियुक्त किया गया है। पार्टी ने विश्वास जताया है कि तीनों जनप्रतिनिधि नगर पंचायत के विकास, जनहित और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे।

भाजपा मंडल लखनपुर ने अपने बयान में कहा है कि हाल के दिनों में कुछ व्यक्तियों द्वारा इस विषय को लेकर तथ्यहीन एवं भ्रामक बातें फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी ने ऐसे सभी निराधार प्रचार का स्पष्ट रूप से खंडन करते हुए कहा कि संगठन में सभी निर्णय निर्धारित प्रक्रिया तथा कार्यकर्ताओं के समर्पण और योग्यता के आधार पर लिए जाते हैं।

मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक प्रचार पर ध्यान न दें तथा केवल पार्टी के आधिकारिक वक्तव्यों पर ही विश्वास करें।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव संगठन की एकता, कार्यकर्ताओं के सम्मान और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here