Home चर्चा में ओबीसी समाज के सशक्तिकरण के लिए भाजपा पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य...

ओबीसी समाज के सशक्तिकरण के लिए भाजपा पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है : राजेश अग्रवाल

2
0
सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल
मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता और जनसेवा का आधार है, बूथ सशक्तिकरण पर दें विशेष ध्यान : अखिलेश सोनी
अंबिकापुर में आयोजित सम्मेलन में प्रबुद्धजनों का सम्मान, संगठन की मजबूती और सामाजिक समरसता पर वक्ताओं ने दिया जोर।
अम्बिकापुर ।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आह्वान पर भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक, जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रबुद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी तथा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, विधायक प्रबोध मिंज, महापौर मंजूषा भगत, बस्तर संभाग सह प्रभारी हरपाल सिंह भामरा तथा ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर मौजूद रहे।
ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता बबलू के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन में भाजपा सरगुजा के सभी 16 मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न समाजों के प्रमुखों एवं प्रबुद्धजनों को अतिथियों द्वारा शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ओबीसी वर्ग को सम्मान, अवसर और भागीदारी मिली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
अखिलेश सोनी ने कहा कि भाजपा का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच सक्रिय संपर्क बनाए रखने का आग्रह किया।
अशोक साहू ने कहा कि ओबीसी मोर्चा सामाजिक समरसता और संगठन विस्तार का मजबूत माध्यम है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन की विचारधारा और सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों में पूरी सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आग्रह किया।
राकेश गुप्ता बबलू ने सम्मेलन में पहुंचे सभी अतिथियों, प्रबुद्धजनों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि ओबीसी मोर्चा जिले में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के हर वर्ग तक पार्टी की नीतियों और सेवा कार्यों को पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेगा।
कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। मंच संचालन वीर सोनी ने किया तथा आभार पंकज गुप्ता ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में डॉ अंबिकेश केशरी, विनोद हर्ष, होरीलाल गुप्ता, संतोष दास, मनोज गुप्ता, राजेंद्र जायसवाल, इंदर भगत, दिनेश साहू, जनमेजय मिश्रा, मनोज कंसारी, कमलेश तिवारी, अभय साहू, सिकंदर जायसवाल, श्रवण दास मानिकपुरी, प्रयागराज साहू, मनोज प्रसाद, निशांत नितिन गुप्ता, अविनाश कुशवाहा, गौतम विश्वकर्मा, नंदकिशोर ताम्रकर, गणेश कुशवाहा, अमन गुप्ता, पंकज साहू, लालू ठाकुर, विकास सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here