Home कोरबा जनसुविधा और स्वच्छता की ओर कदम: पार्षद अरुणीश तिवारी ने पार्षद निधि...

जनसुविधा और स्वच्छता की ओर कदम: पार्षद अरुणीश तिवारी ने पार्षद निधि से सार्वजनिक स्थानों पर भेंट किए बेंच और डस्टबिन

9
0

हेमचंद्र सोनी/दीपका
नगर पालिका परिषद दीपका के वार्डों में जनसुविधाओं को बेहतर बनाने और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वरिष्ठ पार्षद एवं पीआईसी (PIC) मेंबर अरुणीश तिवारी ने एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने अपनी पार्षद निधि से दीपका और प्रगति नगर के विभिन्न प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर आम जनता की सुविधा के लिए उच्च गुणवत्ता वाले *कास्ट आयरन (ढलवां लोहा) से निर्मित बेंच* और कचरा प्रबंधन के लिए *बड़े आकार के पहिए लगे (व्हील वाले) डस्टबिन*
जिन प्रमुख स्थानों पर बेंच और डस्टबिन प्रदान किए गए हैं, उनमें सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल, दीपका
दीपका पुलिस थाना स्टेट बैंक एवं यूनियन बैंक (प्रगति नगर) पोस्ट ऑफिस (प्रगति नगर)प्रगति हाउस एवं दीपका हाउस अंबेडकर पार्क एवं बाल उद्यान (प्रगति नगर)अष्टभुजी दुर्गा मंदिर एवं शिव मंदिर (प्रगति नगर) प्रगति नगर डिस्पेंसरी स्नेह मिलन प्रगति नगर इन स्थानों पर सामग्रियां सौंपते हुए पार्षद ने सभी संस्था प्रमुखों से अपने परिसरों को सदैव स्वच्छ और सुव्यवस्थित रखने का आग्रह किया।

इस जनहितैषी कार्यक्रम के दौरान संबंधित स्थानों व प्रतिष्ठानों के प्रमुख, अधिकारी-कर्मचारी गण तथा नगर पालिका परिषद दीपका के विभिन्न कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सार्वजनिक स्थानों पर बैठने की उचित व्यवस्था और कचरा निस्तारण के लिए डस्टबिन मिलने से आम नागरिकों और संस्था प्रमुखों ने पार्षद की इस पहल की काफी सराहना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here