-गेवरा खदान में चोरी की नीयत से घुसे चोरों ने किया सीआईएसएफ जवान और एसईसीएल कर्मी पर हमला
-सीआईएसएफ जवान धक्का मुक्की करते हुए कर भाग खड़े हुए
हेमचंद्र सोनी/गेवरा/दीपका
एसईसीएल गेवरा परियोजना में मंगलवार की रात सुरक्षा व्यवस्था को खदानों की सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर चोर अंदर घुस गए जिससे एक गंभीर घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे से 11:30 बजे के बीच एसएस-1 बैकअप सेक्शन में लगभग 10 से 12 लोगों में कुछ बच्चे भी साथ में थे और चोरो के समूह ने विजयनगर रेलवे साइडिंग की ओर से चोरी की नीयत से खदान के रास्ते में प्रवेश कर गए जिससे मौके पर तैनात सीआईएसएफ जवान कृष्णा और एसईसीएल के फोरमैन जगन्नाथ पटेल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया और मौके पर मौजूद सीआईएसएफ के जवान और चोरों के बीच हाथापाई भी हुई जिसमें सीआईएसएफ जवान को चोट आई इस घटना के दौरान हमलावर मौके से चोर केबल लेकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई हैं।
यदि प्रारंभिक जानकारी सही पाई जाती है, तो यह घटना न केवल खदान क्षेत्र की सुरक्षा बल्कि सीआईएसएफ के जवानों पर हमले जैसे गंभीर पहलुओं को भी सामने लाती है।
इस मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं घटना को लेकर आधिकारिक स्तर पर विस्तृत बयान और पुलिस कार्रवाई का इंतजार है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।








