-समोदा में होगा विधानसभा स्तरीय भव्य भूमि-पूजन एवं लोकार्पण समारोह; ₹21.67 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं ₹90.34 करोड़ के कार्यों का होगा भूमिपूजन
-उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे जी अध्यक्षता, कई कैबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित
सोमन साहू/रायपुर/आरंग, 8 जुलाई 2026।अपरिहार्य कारणों से स्थगित हुआ आरंग विधानसभा स्तरीय भूमि-पूजन एवं लोकार्पण समारोह अब गुरुवार, 09 जुलाई 2026 को प्रातः 11:30 बजे नगर पंचायत समोदा में आयोजित होगा। कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी के सतत प्रयासों से आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी आरंग विधानसभा क्षेत्र को ₹112 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जी ₹21 करोड़ 67 लाख लागत के 67 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा ₹90 करोड़ 34 लाख लागत के 29 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
इस गरिमामयी समारोह की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव जी करेंगे। कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री केदार कश्यप जी , लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी , राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी, रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
₹21.67 करोड़ के 67 विकास कार्यों का होगा लोकार्पण
मुख्यमंत्री जी द्वारा क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करते हुए निम्नलिखित कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा—
– लोक निर्माण विभाग (PWD) के ₹9.43 करोड़ लागत के 03 कार्य।
– नगर पंचायत समोदा के ₹6.67 करोड़ लागत के 20 कार्य।
– आरंग नगर पालिका के ₹4.78 करोड़ लागत के 39 कार्य।
– ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के ₹79 लाख लागत के 05 कार्य।
₹90.34 करोड़ के 29 विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन
भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री निम्नलिखित कार्यों का भूमिपूजन करेंगे—
– लोक निर्माण विभाग (PWD) के ₹61.11 करोड़ लागत के 08 कार्य।
– नवा रायपुर के सेक्टर-17, कोटरा भाठा में ₹18 करोड़ लागत के 100 बिस्तर वाले आधुनिक अस्पताल का निर्माण।
– नगर पंचायत समोदा के ₹8.70 करोड़ लागत के 09 कार्य।
– ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के ₹2.54 करोड़ लागत के 11 कार्य।
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी के सतत प्रयासों का परिणाम
कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी के निरंतर प्रयासों, नियमित अनुश्रवण तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के समक्ष आरंग विधानसभा की विकास आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से रखने के फलस्वरूप क्षेत्र को यह महत्वपूर्ण विकास सौगात प्राप्त होने जा रही है।
गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि आरंग विधानसभा के प्रत्येक गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना और क्षेत्र का संतुलित एवं समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत ये विकास कार्य क्षेत्र के विकास को नई गति देंगे तथा आमजन के जीवन स्तर में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे।
कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण, अधिकाधिक उपस्थिति की अपील
समोदा सहित संपूर्ण आरंग विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस विकास महापर्व को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का वातावरण है। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने सभी जनप्रतिनिधियों, जिला एवं जनपद पंचायत सदस्यों, पार्षदों, सरपंचों, पंचों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रवासियों से 09 जुलाई को प्रातः 11:30 बजे समोदा पहुंचकर इस ऐतिहासिक विकास पर्व के सहभागी बनने की अपील की है।








