Home चर्चा में नवजागृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा: सफलता की नई पहचान, उज्ज्वल भविष्य की...

नवजागृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा: सफलता की नई पहचान, उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव

9
0
जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
  चांपा के  मिशन फाटक के पास संचालित नवजागृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, अनुशासित वातावरण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ नवजागृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चांपा लगातार सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। विद्यालय के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया है कि मेहनत, बेहतर मार्गदर्शन और उत्कृष्ट शिक्षण का परिणाम हमेशा श्रेष्ठ होता है।
अध्ययनरत विद्यार्थियों के मेरिट सूची में स्थान 
 नवजागृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों की सफलता न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विद्यालय में अनुभवी एवं समर्पित शिक्षकों की टीम विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रखती, बल्कि नैतिक शिक्षा, अनुशासन, व्यक्तित्व विकास, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और आधुनिक शिक्षा पद्धति के माध्यम से भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार करती है।
विद्यालय का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी की प्रतिभा को पहचानकर उसे सही दिशा देना है। इसी का परिणाम है कि हर वर्ष यहां से बड़ी संख्या में विद्यार्थी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर उच्च शिक्षा एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे हैं।
विद्यालय परिसर में पढ़ाई के साथ अनेक कार्यक्रम नैतिकता भी शामिल
विद्यालय परिसर में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां, विज्ञान, कंप्यूटर शिक्षा तथा नियमित शैक्षणिक मार्गदर्शन की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है। अभिभावकों का बढ़ता विश्वास विद्यालय की गुणवत्ता और शिक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
नए प्रवेश प्रारंभ — सत्र 2026-27
विद्यालय प्रबंधन ने जानकारी दी है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं। सीमित सीटों पर प्रवेश दिए जा रहे हैं। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समय रहते प्रवेश सुनिश्चित करें।
यदि आप चाहते हैं कि आपका बच्चा भी उत्कृष्ट परिणाम, बेहतर अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुनहरे भविष्य की ओर अग्रसर हो, तो नवजागृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चांपा एक उत्कृष्ट विकल्प है।
“आज का सही निर्णय, आपके बच्चे का सुनहरा कल — नवजागृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के साथ।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here