Home कोरबा पी एम श्री सेजस दीपका में पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन

पी एम श्री सेजस दीपका में पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन

11
0

गुरदीप सिंह/भिलाई बाजार –

पी एम श्री सेजस दीपका में प्राचार्य अल्पना बेंजामिन के आदेशानुसार पालक-शिक्षक बैठक (Parent-Teacher Meeting) का आयोजन किया गया। इस बैठक में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, बड़ी संख्या में अभिभावकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, नियमित उपस्थिति, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास पर चर्चा करना तथा विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों की पढ़ाई एवं उपलब्धियों से अभिभावकों को अवगत कराया तथा बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु आवश्यक सुझाव दिए।

अभिभावकों ने भी अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय एवं अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों के महत्व पर बल दिया।

यह बैठक सकारात्मक एवं सहयोगात्मक वातावरण में संपन्न हुई। बैठक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि विद्यालय और अभिभावकों के आपसी सहयोग से ही विद्यार्थियों का शैक्षणिक, नैतिक एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here