रायपुर। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल के अध्यक्ष नियुक्त होने पर माननीय श्री राजेश कुमार राजपूत का रायपुर स्थित जे.आर. दानी विद्यालय में 8 जुलाई 2026 को आयोजित “प्रथम अभिनंदन समारोह” में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्यों, जे.आर. दानी विद्यालय परिवार तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों की उपस्थिति में श्री राजपूत का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्य एवं सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ, छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष माननीय श्री जे.के. सिंह सहित शिक्षा मंडल के सदस्य, समाज के वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने श्री राजेश कुमार राजपूत को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संस्कृत भाषा एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार को नई दिशा मिलेगी।
वक्ताओं ने कहा कि श्री राजपूत की नियुक्ति केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि समूचे राजपूत क्षत्रिय समाज एवं सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ, छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उनके नेतृत्व से प्रदेश में संस्कृत भाषा को उचित सम्मान और नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
समारोह के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों ने श्री राजेश कुमार राजपूत के उज्ज्वल कार्यकाल, सफल नेतृत्व तथा उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।








