खिलेश साहू/भखारा:– सतनामी समाज ब्लॉक अध्यक्ष भखारा के रूप में पुनः जिम्मेदारी मिलने पर परमेश्वर जांगड़े और उपाध्यक्ष हेमंत कुर्रे ने समाज के समस्त भाइयों, माताओं-बहनों एवं वरिष्ठजनों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है,उन्होंने कहा कि समाज के लोगों ने जिस प्रेम, स्नेह, विश्वास, आशीर्वाद एवं सहयोग के साथ उन्हें दोबारा समाज सेवक बनाने के लिए अपना अमूल्य समर्थन दिया है, उसके लिए वे सदैव समाज के ऋणी रहेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि समाजजनों के भरोसे पर खरा उतरने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे।
नव निर्वाचित उपाध्यक्ष सिहाद निवासी हेमंत कुर्रे ने कहा कि समाज का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए अनमोल धरोहर है। वे सतनामी समाज की एकता, सम्मान एवं विकास के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।अंत में उन्होंने समस्त समाजजनों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की सेवा करना उनके लिए गौरव की बात है।







