Home चर्चा में रायपुर में 12 जुलाई को होगा भव्य ‘ओपन माइक’ आयोजन, कवि, गायक,...

रायपुर में 12 जुलाई को होगा भव्य ‘ओपन माइक’ आयोजन, कवि, गायक, कॉमेडियन और कलाकार दिखाएंगे हुनर

18
0

संवाददाता – रोशनी सोनी

रायपुर। शहर में कला और साहित्य प्रेमियों के लिए 12 जुलाई (रविवार) को एक विशेष ‘ओपन माइक’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। एसआर इवेंट्स के तत्वावधान में यह आयोजन आनंद समाज भवन, पुरानी बस्ती रोड (बूढ़ातालाब क्षेत्र), रायपुर में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उभरते और चर्चित कवि, गायक, कॉमेडियन एवं विभिन्न विधाओं के कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजकों के अनुसार यह मंच नए और अनुभवी कलाकारों को अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करेगा।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक मोसिन खान एवं आस्था तिवारी हैं। मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध कवि इरफ़ान खान, पंखुरी मिश्रा, अज़हर अली और अनिल रॉय ‘भारत’ उपस्थित रहेंगे। वहीं पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन प्रियंका उपाध्याय करेंगी।
इस आयोजन का विशेष आकर्षण छत्तीसगढ़ की चर्चित कलाकार डॉ. मीत की प्रस्तुति होगी, जो अपने पपेट (कटपुतली) शो के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।
आयोजकों के अनुसार रायपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के कलाकारों और युवाओं में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है। यदि कोई कलाकार इस मंच पर अपनी प्रस्तुति देना चाहता है, तो वह 8917259647 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर पंजीयन करा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here