संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
बिलासपुर, 9 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील कृषकों को राज्य स्तर पर प्रतिवर्ष दिए जाने वाले डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार वर्ष 2026 के लिए 31 जुलाई 2026 तक आवेदन मंगाये गए हैं। इच्छुक किसान अपने विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से आवेदन पत्र निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को सभी आवश्यक सहपत्रों और पुष्टिकारक अभिलेखों के साथ अपने संबंधित विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।








