पाली संवाददाता – दीपक शर्मा
कोरबा/पाली:- पाली क्षेत्र सहित पूरे जिले में हो रही अघोषित बिजली कटौती और विभाग की लचर व्यवस्था को लेकर 8 जुलाई को सांसद प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा ने जिला कलेक्टर महोदय को पत्र लिखकर उचित कार्यवाही, व्यवस्था सुधारने सहित सहित शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में हो रही समस्याओं से निजाद दिलाने पत्र प्रेषित किया, जिसके बाद तत्काल प्रशासन और बिजली विभाग हरकत में आई और सिर्फ पत्र सौंपने के दूसरे दिन ही क्षेत्रीय विधायक तुलेश्वर मरकाम, सांसद प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा,नपं अध्यक्ष अजय जायसवाल, एसडीएम रोहित सिंह सहित जनप्रतिनिधियों एवं विभाग के कर्मचारियों की बैठक पाली पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में आयोजित हुई जिसमें क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठीक,व्यवस्थित करने पर चर्चा हुई, साथ ही फॉल्ट नहीं होने पर भी नियमित गस्त करने विभाग के अधिकारी कर्मचारी को कहा गया, बैठक के दौरान सांसद प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा ने विभाग के अधिकारियों से जानकारी लेते हुए बताया ही वर्तमान में पाली क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी करने तीन लाइन का विकल्प है पहला छुरी से चैतमा होते हुए पाली, दूसरा डेलवाडीह से चैतमा होते हुए पाली और तीसरा बेलतरा से पाली जिसके बाद भी समस्या उत्पन्न होना समझ से परे है जबकि विभाग चाहे तो छुरी से चैतमा फॉल्ट होने पर डेलवाडीह से और डेलवाडीह से पाली फॉल्ट होने की स्थिती में पाली क्षेत्र को बेलतरा से लाइट उपलब्ध करा सकती है,क्योंकि विद्युत आपूर्ति ठप्प होने से जरूरी मूलभूत कार्य जैसे अस्पताल,थाना,बैंक,स्कूल,शासकीय कार्यालय आदि प्रभावित होते है,
वही क्षेत्र विधायक तुलेश्वर मरकाम ने भी पाली क्षेत्र के लिए बहुप्रतीक्षित चौथा विकल्प जो आज से लगभग 3 साल पहले रेंकी से बाँधाखार होते पाली तक के लिए 32 केवी लाइन का कार्य चल रहे थे जो लगभग 2 साल से कार्य रुका हुआ है उनकी जानकारी विभाग से चाही जिसमें विभाग के अधिकारी ने 95 % कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी और 5% कार्य रेलवे से एनओसी नहीं मिलना बताया जो ठेकेदार की लाफरवाही है कि उन्होंने रेलवे से noc क्यों नहीं ली अबतक , जिसके बात क्षेत्रीय विधायक ने तत्काल उच्चाधिकारियों से फोन पर चर्चा करते हुए तत्काल इसका निराकरण करने निर्देश दिया साथ ही विधानसभा सत्र में मामले को उठाने की बात कही, क्योंकि उक्त कार्य पूर्ण होने से पाली क्षेत्र की विद्युत समस्या काफी हद तक ठीक हो जाएगी और शेत्र वासियों को चौथा विकल्प मिलेगा साथ ही लो ऑल्टेज की समस्या से भी निजाद मिलेगी,
साथ ही नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष अजय जायसवाल ने भी पाली नगर में लगातार हो रही विद्युत समस्या से विभाग को अवगत कराते हुए मांग रही कि नगर में अव्यवस्थित विद्युत तारों को बदल कर केबल लगाएं, खुले और पुराने ट्रांसफार्मर को बदले जिसके लिए शासन स्तर या डीएमएफ फंड से लगभग 20 लाख रु की बजट की मांग की जिससे नगर की विद्युत व्यवस्था सुधर सके, साथ हीं ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिनिधि कीर्ति कश्यप एवं मिर्जा कय्यूम बेग से ग्रामीण क्षेत्रों में आ रही विद्युत समस्या से विभाग के अधिकारियों को अवगत कराते हुए व्यवस्था सुधारने की मांग की, वही एसडीएम रोहित सिंह ने भी क्षेत्र की व्यवस्था सुधारने आश्वासन देते हुए बताया कि पाली क्षेत्र में 32 केवी सब स्टेशन स्थापित करने प्रपोजल भेजा गया था जिसकी स्वीकृति गोपालपुर में मिल चुकी है जिसमें जमीन उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में कार्य लंबित था किंतु शासन को जमीन उपलब्ध होने का पत्र भेजा गया है जो फिलहाल शासन स्तर पर लंबित है, साथ ही जनप्रतिनिधियों ने शासन स्तर से पूर्ण कालिक कर्मचारी या डीएमएफ से कर्मचारी उपलब्ध कराने की मांग भी रखी, ज्ञात हो कि पाली क्षेत्र में तीन JE जूनियर इंजीनियर का पद पाली,पोड़ी अथवा चैतमा में है किंतु सिर्फ एक JE पाली में ही उपलब्ध है जबकि चैतमा और पोड़ी का उक्त पद रिक्त है जिससे भी नियमित निगरानी नहीं हो पाती, ज्ञात हो कि जनप्रतिनिधियों की उक्त सभी मांगों पर शासन प्रशासन गंभीरता से विचार करे तो पाली क्षेत्र में बिजली की समस्या दूर हो सकती है, क्योंकि अधिकतर समस्या कर्मचारियों की कमी,समय पर संसाधन उपलब्ध ना होना और बहुत से लंबित प्रोजेक्ट है।
इस बैठक में प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि कुलदीप सिंह मरकाम,नपं उपाध्यक्ष लखन प्रजापति,एल्डरमैन रामबिलास जायसवाल,अजय सैनी,दीपक डिक्सेना,राजू मरकाम,दीपक शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।








