Home चर्चा में डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे समस्त राष्ट्रीयकृत एवं निजी...

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे समस्त राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंकों, एटीएम में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान।

5
0

सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल

अंबिकापुर।
विभिन्न पुलिस टीमों द्वारा बैंको मे पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, संदिग्ध गतिविधियों पर रही कड़ी नजर।
अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन सक्रिय है।
पुलिस टीम द्वारा बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम और अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यप्रणाली की, कि गई जांच।
बैंको की सुरक्षा सुनिश्चित करने के क्रम मे एवं आपराधिक घटनाओं की प्रभावी रोकथाम हेतु डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिला मुख्यालय समेत जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना चौकी अंतर्गत क्षेत्रो में स्थित राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों एवं एटीएम की औचक चेकिंग कर प्रबंधको को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम मे आज़ दिनांक को जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा जिले के समस्त बैंको एवं एटीएम की गहन सुरक्षा निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का समीक्षा किया गया।
पुलिस टीम ने बैंक परिसरों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया, सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम और अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यप्रणाली की जांच कि गई, बैंक के बाहर और भीतर बेवजह रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ की गई और बैंक से जुड़े काम के बारे मे आवश्यक जानकारी प्राप्त कर जांच की गई। बैंक प्रबंधकों को अपने बैंक के सुरक्षा गार्डों के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस ने बैंक आए ग्राहकों से भी अपील की कि वे लेन-देन के दौरान सतर्क रहें और किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी गोपनीय जानकारी साझा न करें।थाना चौकी क्षेत्रों मे शांति व्यवस्था बनाए रखने और बैंक एवं उपभोक्ताओं के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए उक्त सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here