सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल
अंबिकापुर।
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा थाना कमलेश्वरपुर पुलिस टीम को मामले मे तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर सख़्ती से कार्यवाही करने के दिए गए थे दिशा निर्देश।
नागरिकों को परेशान करने वाले बाइकर्स गैंग पर पुलिस टीम द्वारा की जायगी सख़्ती से कार्यवाही।
थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर को थाना छेत्र मे लगातार सख़्ती से चेकिंग किये जाने एवं ऐसे बाइकर्स चालकों के वाहनो की जप्ती कर मामके मे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करने किया गया है निर्देशित।
मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी थाना कमलेश्वरपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 07/07/26 को सुबह से शाम तक मैनपाट क्षेत्र में कई बाईकर्स लोग दो या तीन सवारी बैठकर मैनपाट के आम रोड (मेन रोड) मे अपनी बाईक को लहराते हुए तेज रफ्तार में लहराते हुए वाहन चला रहे थे जिससे लगातार एक्सीडेंट होने का खतरा बना हुआ था, रोड मे आम लोगो का चलना मुश्किल हो गया था उसके बाद सारे बाईकर्स अम्बिकापुर रोड घाट मे, कापु रोड घाट मे और सीतापुर रोड घाट मे सभी झुंड बनाकर बाईक को रोड मे खडाकर दिये और जोर जोर से बाईक का एक्सीलेटर लेकर हो हल्ला करने लगे जिससे आने जाने वाले लोगो को रुकावट होने लगी और उस रोड से निकलना मुश्किल हो गया था बाइकर्स समूह के द्वारा की जाने वाली गतिविधियों से आम लोगो मे डर उत्पन्न हो गया था। वर्तमान मे भी मैनपाट क्षेत्र में कई बाईकर्स लोग का आना जाने की सूचना दर्ज कराई गई थी।

मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर को बाइकर्स समूह द्वारा झुण्ड बनाकर सड़क जाम करने, एवं आम नागरिकों को साइलेंसर के उच्च आवाज़ से भयभीत कर परेशान करने के मामले मे तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने एवं मामले मे सख़्ती से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे मामले मे सदर धारा का अपराध सबूत पाये जाने पर थाना कमलेश्वरपुर मे अपराध क्रमांक 41/26 धारा 281, 190,189, 126, 270, 285 बी. एन. एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया है। मामले मे आरोपी बाइकर्स समूह के वाहनों एवं आरोपियों की पहचान कर मामले मे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, मामले मे जांच विवेचना कारी है। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर समेत अन्य थाना/चौकी प्रभारियों को ऐसे बाइकर्स समूह पर अभियान चलाकर सख़्ती से कार्यवाही करने एवं लगातार चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे बाइकर्स समूह पर मोटर व्हीकल एक्ट एवं अन्य सुसंगत धाराओं मे कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए गए है।
सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती है कि किसी भी दर्शनीय स्थल या अन्य स्थानों पर बाइकर्स समूह द्वारा सड़क जाम करने अथवा वाहनों के साइलेंसर से तेज आवाज़ निकालकर परेशान करने सम्बन्धी जानकारी अथवा सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल सरगुजा पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9479193599 अथवा डायल 112 मे फ़ोन कर अपनी सूचना दर्ज करा सकते है, सरगुजा पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही की जायगी एवं सूचक का नाम गोपनीय रहेगा।








