Home चर्चा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का सारंगढ़ विधायक निवास में भव्य स्वागत

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का सारंगढ़ विधायक निवास में भव्य स्वागत

9
0
सारंगढ़ संवाददाता – लक्ष्मी नारायण लहरे
विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने किया आत्मीय अभिनंदन
सारंगढ़। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के सारंगढ़ प्रवास के दौरान विधायक निवास पहुंचने पर उनका भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। सारंगढ़ की लोकप्रिय विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और जोरदार नारों के साथ डॉ. महंत का आत्मीय अभिनंदन किया।
विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने सर्वप्रथम डॉ. चरणदास महंत का तिलक लगाकर, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर उनके सुपुत्र सूरज महंत, विधायक शेषराज हरबंश तथा पूर्व विधायक विनय जायसवाल का भी कांग्रेसजनों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़ के अध्यक्ष श्री ताराचंद देवांगन, पूर्व विधायक श्री चंद्रदेव राय, पूर्व विधायक श्रीमती पद्मा मनहर, नगर पालिका परिषद सारंगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सरिता गोपाल, प्रदेश सेवादल अध्यक्ष श्रीमती मंजूलता आनंद, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरुण मालाकार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री संजय दुबे, श्री सूरज तिवारी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम साहू, वरिष्ठ नेता श्री राधे जायसवाल, जिला महामंत्री श्री विष्णु नारायण चंद्र, ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री राकेश पटेल, बरमकेला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री किशोर पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री रामनाथ सिदार, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती मंजू मालाकार, जनपद सभापति श्रीमती कोमल शशि पटेल, श्री ताराचंद पटेल, सोनाखान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री युधिष्ठिर नायक, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री शुभम बाजपेयी, जिला एनएसयूआई अध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा सहित कांग्रेस संगठन के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
इसके अलावा विभिन्न मंडलों, प्रकोष्ठों, पंचायत प्रतिनिधियों, महंत समाज के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, कांग्रेस परिवार के कार्यकर्ता तथा क्षेत्रभर से आए बड़ी संख्या में नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं जनसमर्थन से परिपूर्ण रहा। उपस्थित कांग्रेसजनों ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का जोरदार स्वागत करते हुए संगठन की एकजुटता और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर अपने संकल्प को दोहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here