ओड़गी संवाददाता – प्रदीप द्विवेदी
ओड़गी/सूरजपुर
जिला कलेक्टर श्रीमती रेना जमील मैंम जी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री बिजेंद्र कुमार पाटले सर जी के दिशा निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवँ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 के0 डी0 पैकरा सर जी एवँ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती चांदनी कंवर मैडम के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय आयुष्मान महाअभियान का आयोजन दिनांक 16 जुलाई से लेकर 18 जुलाई तक तीन दिवसीय किया जाना है जिसमें से विकासखंड ओड़गी के छूटे हुए करीब 7000 आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदन कार्ड 70 प्लस के हितग्राही करीब 550 लोगों का डोर टू डोर एवं शिविरों के माध्यम से छुटे हुए हितग्राहियों का कार्ड बनाए जाएंगे जिसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास तथा मितानिन कार्यक्रम के समन्वय से ज्यादा से ज्यादा कार्ड बनाए जाने हेतु प्रचार प्रसार कर लोगों को अपील की गई है।
अतः सर्व सूचित किया जाता है कि तीन दिवसीय आयुष्मान महा अभियान में च्वाइस सेंटर के संचालकों एवं स्वास्थ्य विभाग के सीएचओ,आर एच ओ,ए एन एम तथा आयुष्मान ऑपरेटर सहित जूनियर सेकेट्रियल असिस्टेंट के द्वारा कॉर्ड बनाये जाएंगे जिस हेतु इस महाअभियान को सफल बनावे।








