Home चर्चा में मछली पकड़ने विवाद से शुरू हुई रंजिश खूनी खेल में बदली, युवक...

मछली पकड़ने विवाद से शुरू हुई रंजिश खूनी खेल में बदली, युवक को पीटकर मार डाला; मारपीट में एक साथी ने भागकर अपनी जान बचाई,….

4
0
रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
रतनपुर में खूनी रंजिश: मछली चोरी का वीडियो बनाने पर युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, मची सनसनी
रतनपुर के नवागांव में मछली चोरी का वीडियो बनाने की रंजिश में आधा दर्जन लोगों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं,,
घटनास्थल पर गिरी हुई बाइक और ग्रामीणों की लगी भीड़
आरोपियों ने स्कॉर्पियो से टक्कर मार युवक को खेत में घेरकर लाठी-डंडों से पीटा।
मछली चोरी का वीडियो बनाना मृतक को भारी पड़ा, जो उसकी हत्या की मुख्य वजह बनी।
घटना के बाद ग्राम नवागांव और आसपास के इलाकों में लोगों के बीच भारी आक्रोश।
 रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव में शनिवार रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। मछली चोरी के विवाद को लेकर आधा दर्जन लोगों ने एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि उसका साथी किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकला। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपियों की तलाश शुर कर दी
रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि कर्रा निवासी तीरिथ यादव और श्याम सिंह खुंटाघाट बांध के पास चौकीदारी का कार्य करते थे। शनिवार रात करीब नौ बजे दोनों मोटरसाइकिल से कर्रा से खुंटाघाट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नवागांव के पास सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार गोलू धीवर, अनीश धीवर समेत करीब आधा दर्जन लोगों ने उनकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े।
प्रत्यक्षदर्शी श्याम सिंह के अनुसार, बाइक से गिरते ही हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए तीरिथ यादव खेत की ओर भागा, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए वहां तक पहुंचे और बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। गंभीर चोटों के कारण तीरिथ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं श्याम सिंह किसी तरह हमलावरों से बचकर अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
ग्रामीणों के अनुसार इस हत्याकांड की वजह कुछ दिन पहले हुई मछली चोरी की घटना है। आरोप है कि तीरिथ यादव ने गोलू धीवर को मछली चोरी करते हुए पकड़ लिया था और उसका वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया था। इससे नाराज होकर गोलू ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया था। इस मामले की शिकायत रतनपुर थाने में भी की गई थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था और मोबाइल बनवाने के लिए एक हजार रुपये भी दिए गए थे, लेकिन दोनों पक्षों के बीच तनाव समाप्त नहीं हुआ।
परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से घात लगाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here