संवाददाता – गेंदलाल साहू
सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा संचालित ग्राम भारती जिला रायपुर के समस्त ग्रामीण विद्यालय शिशु मंदिर के प्रधानाचार्यों/प्राचार्यों का तीन दिवसीय योजना बैठक 11 जुलाई सायं से 13 जुलाई दोपहर तक कोसरंगी विद्यालय के प्रांगण में आयोजित था। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अधिकारी ठाकुर राम जी कुर्रे पूर्व प्राचार्य का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ उसने शिशु मंदिर में वर्ष भर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान किए। संदीप साहू समाजसेवी द्वारा गौ सम्मान अभियान और पर्यावरण के बारे में बहुत प्रेरणादायक उद्बोधन प्रदान किया इस वर्ग में जिला अध्यक्ष पुनाराम वर्मा जी ने ग्राम भारती के छः आयाम पंच परिवर्तन नागरिक कर्तव्य के बारे में जानकारी प्रदान किए

उसी तरह जिला सचिव सुरेंद्र नशीने जी ने संस्कृति ज्ञान परीक्षा केन्द्रांश परीक्षा शुल्क आचार्य कल्याण कोष के बारे में बताया जिला कोषाध्यक्ष डोमार वर्मा जी ने अपने उद्बोधन में उपस्थित प्रधानाचार्यों को जिले में संस्कार केंद्र संचालन की जानकारी जिला खेलकूद बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन समय पालन अनुशासन आचार्य दैनंदिनी आवर्ती प्रशिक्षण आचार्य दायित्व आरटीई जिले में होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में नवीन योजना और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा के बारे में जानकारी साझा किए

जिला सहसचिव और कोसरंगी विद्यालय के संयोजक तोषण साहू जी ने सभी अतिथियों प्रधानाचार्यों का आभार व्यक्त किया अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य गंगूराम वर्मा जी समिति के सदस्य गेंदराम साहू पुरुषोत्तम साहू जी द्वारा सभी अतिथि का बैग भेंटकर अभिनंदन किया गया। इस बैठक में 5 प्राचार्य 42 प्रधानाचार्य 5 जिला समिति स्थानीय विद्यालय से 17दीदी आचार्य सहित कुल 68 की संख्या उपस्थित रहे। इस वर्ग में जिला समन्वयक मुकेश जी स्थानीय विद्यालय से उत्तम साहू रूपेन्द्र साहू खेमू राम परमानंद वर्मा बसंतीदास सावित्री जी दुर्गेश्वरी पाल सीमा साहू लक्ष्मी साहू रोमा दास शकुन्तला निषाद पार्वती साहू पूजा वर्मा प्रतिभा साहू खिलेश्वरी साहू कलापाल की उपस्थिति रही









