Home जायका बारिश के मौसम में घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी क्रीमी मलाई चाप,...

बारिश के मौसम में घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी क्रीमी मलाई चाप, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी

10
0

बरसात के मौसम में अक्सर लोगों का मन कुछ चटपटा और क्रीमी खाने का करता है। लेकिन लोगों को समझ नहीं आता कि क्या बनाया जाए। अगर आप भी कुछ क्रीमी और जायकेदार ट्राई करना चाहते हैं तो मलाई चाप आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे बनाना भी आसान है। रेस्टोरेंट स्टाइल क्रीमी मलाई चाप बनाने के लिए यहां बताई गई रेसिपी फॉलो कर सकते हैं। यहां से फटाफट नोट कर लें क्रीमी मलाई चाप की रेसिपी।

सामग्री

  • सोया चाप: 5-6 पीस
  • दही (हंक कर्ड): ½ कप
  • फ्रेश क्रीम या मलाई: ½ कप
  • काजू का पेस्ट: 2 बड़े चम्मच
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 चम्मच
  • हरी मिर्च पेस्ट: 1 चम्मच
  • चाट मसाला: 1 चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर: ½ चम्मच
  • कसूरी मेथी: 1 चम्मच
  • मक्खन: 2-3 बड़े चम्मच
  • तेल: तलने के लिए
  • नमक: स्वादानुसार
  • बारीक कटा प्याज और शिमला मिर्च: ½ कप

बनाने का तरीका

स्टेप 1

सबसे पहले सोया चाप को पानी में थोड़ा सा नमक डालकर 5-7 मिनट के लिए उबाल लें। इससे चाप सॉफ्ट हो जाएगी। अब इसे पानी से निकालकर ठंडा करें, इसकी स्टिक को निकालें और मनचाहे टुकड़ों में काट लें।

स्टेप 2
एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और चाप के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर लें। ध्यान रहे, इन्हें ज्यादा कड़ा नहीं करना है। फ्राई करने से चाप की परतें खुल जाती हैं, जिससे मसाला अंदर तक जाता है।

स्टेप 3
एक बड़े बाउल में गाढ़ा दही, काजू पेस्ट, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च पेस्ट, काली मिर्च, कसूरी मेथी, स्वादानुसार नमक और 2 चम्मच क्रीम मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। अब फ्राई की हुई चाप को इस मिक्सचर में डालकर अच्छे से मिलाएं और 20-30 मिनट के लिए मैरिनेट होने के लिए छोड़ दें।

स्टेप 4
एक पैन या तवे पर 1 चम्मच मक्खन गर्म करें। मैरिनेट की हुई चाप के टुकड़ों को पैन पर रखें। इन्हें पलट-पलट कर तब तक सेकें जब तक इन पर हल्के ब्राउन ग्रिल मार्क्स न आ जाएं।

स्टेप 5
अब एक दूसरी कढ़ाई में बचा हुआ मक्खन गर्म करें। इसमें कटी हुई प्याज और शिमला मिर्च डालकर 1 मिनट सौते करें। इसके बाद, बचा हुआ मैरिनेशन का पेस्ट और बची हुई ताजी क्रीम कढ़ाई में डालें। धीमी आंच पर इसे 2 मिनट पकाएं। अब इसमें रोस्ट की हुई चाप डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। आप क्रीमी मलाई चाप बनकर तैयार है। पराठे के साथ इसका आनंद उठाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here