Home चर्चा में आई सी कंप्यूटर संचालक गनपत ने दृष्टिबाधित स्कूल में मनाया जन्मदिन

आई सी कंप्यूटर संचालक गनपत ने दृष्टिबाधित स्कूल में मनाया जन्मदिन

12
0

-दिव्यांगों के प्रति समाज का लगाव अच्छा संदेश… अधिवक्ता चितरंजय

दिव्यांगों के प्रति समाज का लगाव एक अच्छा और सकारात्मक संदेश है, यह बात कहते हुए दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय में आई सी कंप्यूटर शक्ति के संचालक गनपत पटेल के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।

आज आई सी कंप्यूटर परिवार के टीचर स्टूडेंट बड़ी संख्या में संचालक के जन्म दिन सेलिब्रेट करने दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय के बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें स्वल्पाहार कराया इसके पूर्व बच्चों ने गनपत पटेल के जन्मदिन पर स्वागत गीत एवं बर्थडे सांग गाकर अभिनंदन किया जिससे अभिभूत होकर गनपत पटेल के साथ आई सी कंप्यूटर परिवार ने अपने स्मरणीय पलों को दिव्यांगो के बीच मनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शाला विकास समिति के सचिव पुष्पेंद्र कौशिक, प्राचार्य ज्योति महंत, श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के पप्पू खर्रा एवं आई सी कंप्यूटर परिवार एवं विद्यालय परिवार की गरिमामय उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here