Home चर्चा में बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: अध्यक्ष-सचिव पद पर सीधा मुकाबला, कोर्ट परिसर...

बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: अध्यक्ष-सचिव पद पर सीधा मुकाबला, कोर्ट परिसर में बढ़ी चुनावी हलचल

8
0
बिलासपुर संवाददाता – रोशनी सोनी
बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव का माहौल पूरी तरह गर्मा गया है। मंगलवार को नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की कार्रवाई होगी। इस चुनाव में करीब 2600 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अध्यक्ष और सचिव पद को लेकर मुकाबला बेहद रोचक माना जा रहा है, वहीं कोर्ट परिसर में चुनावी सरगर्मियां चरम पर हैं।
निर्वाचन अधिकारी आर. राव के अनुसार जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी।
इस बार लगभग 2600 अधिवक्ता 25 जुलाई को मतदान करेंगे, जबकि 26 जुलाई को सामुदायिक भवन में मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
अध्यक्ष पद के लिए चंद्रशेखर बाजपेयी और अनुराग बाजपेयी के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं सचिव पद पर विवेक पांडे और अश्वनी जायसवाल आमने-सामने हैं। महिला उपाध्यक्ष पद पर दिवाली मजूमदार मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं और उन्हें महिला अधिवक्ताओं का व्यापक समर्थन मिलने की चर्चा है।
चुनाव को लेकर कोर्ट परिसर में दिनभर गहमागहमी का माहौल बना हुआ है। प्रत्याशी अधिवक्ताओं से लगातार जनसंपर्क कर समर्थन जुटाने में लगे हैं। वहीं चुनावी समीकरणों में जातीय और सामाजिक संतुलन साधने की भी कोशिशें तेज हो गई हैं। अब सभी की नजर 25 जुलाई को होने वाले मतदान और 26 जुलाई को आने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here