Home चर्चा में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की कामकाजी बैठक संपन्न, झुग्गी मुक्त भारत के संकल्प पर...

झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की कामकाजी बैठक संपन्न, झुग्गी मुक्त भारत के संकल्प पर दिया जोर

14
0

सोमन साहू/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ रायपुर जिला ग्रामीण की कामकाजी बैठक एकात्म परिसर, रायपुर में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को झुग्गी बस्तियों तक पहुंचाने और गरीब परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्के मकानों का निर्माण हो रहा है, जिससे धीरे-धीरे झुग्गी बस्तियों की समस्या कम हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे झुग्गी बस्तियों में जाकर जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित करें और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि भारत को झुग्गी-झोपड़ी मुक्त बनाने के संकल्प को पूरा किया जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले एवं मंडल के पदाधिकारी अपने स्तर पर 10-10 कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करें और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं जैसे महतारी वंदन योजना, किसान सम्मान निधि, कृषि संबंधी योजनाओं सहित अन्य योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाकर उनकी समस्याओं का समाधान करें।

बैठक में किशोर महानंद, उपाध्यक्ष श्रम कल्याण बोर्ड ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में श्रम विभाग द्वारा श्रमिक परिवारों के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें सिलाई मशीन, साइकिल, श्रम कार्ड सहित कई योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे झुग्गी बस्तियों में रहने वाले श्रमिक परिवारों तक पहुंचकर उन्हें इन योजनाओं का लाभ दिलाएं।

वहीं ध्रुव कुमार मिर्धा, अध्यक्ष चर्म शिल्प कला बोर्ड ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए संगठन के कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।

प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक दो माह में जिला स्तर पर बैठक आयोजित की जानी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नियमित रूप से झुग्गी बस्तियों में प्रवास करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम “मन की बात” को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक का संचालन रायपुर जिला ग्रामीण संयोजक दयालु राम गाड़ा ने किया। इस अवसर पर सहसंयोजक मायाराम साहू, कृष्ण कुमार साहू, वेदव्यास तारा, उदय राम साहू, कार्तिक राजवंशी, गंगूराम साहू, अगेश्वर देवांगन, राहुल राय, शेषनारायण चक्रधारी, शिवकुमार वर्मा, भोजराम साहू, घनश्याम साहू, डॉ. रमेश कुमार, सोनसायटी चेतराम पाल, बलराम यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here