Home कोरबा कोरबा ब्रेकिंग : आवारा कुत्तों के हमले में 5 साल के बच्चे...

कोरबा ब्रेकिंग : आवारा कुत्तों के हमले में 5 साल के बच्चे की मौत

14
0
कोरबा संवाददाता – गुरदीप सिंह
 17 जुलाई 2025
मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर में गुरुवार शाम आवारा कुत्तों के झुंड ने 5 वर्षीय प्रकाश पटेल पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल बच्चे की जिला अस्पताल में मौत हो गई। प्रकाश पहली कक्षा का छात्र था। उसके पिता किशोर पटेल मजदूरी करते हैं और मूल रूप से जांजगीर-चांपा के रहने वाले हैं।
घटना की सूचना पर शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय पीड़ित परिवार से मिले। महापौर की अनुशंसा पर परिवार को एक लाख रुपये की सहायता दी गई।
निगम ने दादर क्षेत्र में आवारा कुत्तों को पकड़ने और नसबंदी के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। अब तक एबीसी सेंटर में एक हजार से अधिक कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है।
कुसमुंडा क्षेत्र में भी दो स्कूली बच्चों को कुत्तों ने काट लिया स्थानीय लोग आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को लेकर आक्रोशित हैं और प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।
निगम ने अपील की है कि बच्चों को अकेले बाहर न भेजें और कुत्तों की अधिक संख्या दिखने पर तुरंत सूचना दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here