Home चर्चा में संकुल प्राचार्य ने किया संकुल के शालाओं का औचक निरीक्षण

संकुल प्राचार्य ने किया संकुल के शालाओं का औचक निरीक्षण

11
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

संकुल केंद्र भिलाई से शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के प्राचार्य श्रीमति पुष्पा निषाद एवं संकुल समन्वयक जीतेन्द्र शुक्ला ने संकुल के समस्त शालाओं का औचक निरीक्षण किया जिसमें प्राथमिक शाला भिलाई, ओड़का, गिधवा, खपरी, चरौदा, पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा, भिलाई, खपरी शामिल है निरीक्षण में मिशन उत्कर्ष, शिक्षक दैनंदनी, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, वी. एस. के एप में शिक्षकों की उपस्थिति, मध्यान भोजन, बच्चों की उपस्थिति, दस्तावेज संधारण, पाठ्यपुस्तक, गणवेश वितरण बच्चों को नियमित गृह कार्य, कक्षा कार्य पर भी प्रधान पाठक एवं शिक्षकों को निर्देशित किया गया निरीक्षण के दौरान उपस्थित प्रधान पाठक कीर्ति कुमार परमाल, खम्मन लाल साहू सु श्री डॉर्थी तांडी, सुशील आवड़े, गुरुचंद पारधी, डोमन लाल डहरिया, दानेन्द्र साहू, चमेली ध्रुव, एवं संकुल के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here