Home चर्चा में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुई सीसदेवरी की होनहार बेटी, गौ विज्ञान परीक्षा...

मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुई सीसदेवरी की होनहार बेटी, गौ विज्ञान परीक्षा में प्रदेश में प्रथम

39
0

डुगेश्वर संजू साहू/भवानीपुर (पलारी)। आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीसदेवरी की होनहार छात्रा नेहा कोसले ने गौ विज्ञान परीक्षा 2026 में पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया। इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम प्रदेशभर में रोशन हो गया।

प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने नेहा कोसले को ₹51,000 की सम्मान राशि, प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किया। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होना छात्रा के लिए गौरवपूर्ण क्षण रहा, वहीं विद्यालय परिवार के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि बन गई।

नेहा की इस सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य लेखराम चंद्राकर, परीक्षा प्रभारी नोहर लाल वर्मा सहित शिक्षक चिंताराम वर्मा, हेमलाल वर्मा, परसराम वर्मा, सीताराम साहू, अश्वनी यादव, नरेश सेन, रमेश साहू, राजू वर्मा एवं अरविंद चंद्राकर ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

नेहा कोसले की यह उपलब्धि साबित करती है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से ग्रामीण अंचल के विद्यार्थी भी प्रदेश स्तर पर सफलता का परचम लहरा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here