पुकार बाफना/बीजापुर, 21 जुलाई 2026।
कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 1 जून से 21 जुलाई 2026 तक कुल 359.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।
जिले की सभी तहसीलों में इस अवधि के दौरान कुटरू में सर्वाधिक 500.1 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा भैरमगढ़ में 496.8 मिमी, बीजापुर में 412.1 मिमी, भोपालपटनम में 310.6 मिमी, गंगालूर में 296.3 मिमी तथा उसूर में 142.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
लगातार हो रही बारिश से जिले में खरीफ फसलों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। प्रशासन द्वारा वर्षा की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।







