Home जायका कटहल की दम बिरयानी: मटन बिरयानी जैसा लाजवाब स्वाद, घर पर ऐसे...

कटहल की दम बिरयानी: मटन बिरयानी जैसा लाजवाब स्वाद, घर पर ऐसे बनाएं शाही रेसिपी

32
0

बिरयानी का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में नॉनवेज का ख्याल आता है। लेकिन अब वेज बिरयानी भी उतनी ही पॉपुलर हो चुकी है जितनी नॉनवेज। स्वाद में लाजवाब बिरयानी हर किसी को पसंद आती है। बच्चे, बूढ़े बड़े शौक से इसे खाते हैं। आपने बिरयानी तो कई तरह की खाई होगी लेकिन क्या कभी आपने कटहल की बिरयानी खाई है। कटहल की बिरयानी स्वाद के मामले में नॉन वेजबिरयानी को टक्कर देती है। जब इसे खड़े मसालों और बासमती चावल के साथ दम लगाकर पकाया जाता है, तो इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चे भी इसे बार-बार खाने की जिद करते हैं। अगर आप शाकाहारी हैं और मटन या चिकन जैसा जायका पाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है। आइए नोट करें इसकी रेसिपी।

सामग्री

  • कटहल: 250 ग्राम (उबला और बड़े टुकड़ों में कटा हुआ)
  • बासमती चावल: 1 कप (80% तक उबला हुआ)
  • दही: 1/2 कप
  • प्याज: 2 बड़े (पतले लंबे कटे और सुनहरे तले हुए – बिरिस्ता)
  • अदरक-लहसुन पेस्ट: 1 बड़ा चम्मच
  • टमाटर: 1 (बारीक कटा हुआ)
  • खड़े मसाले: 1 तेजपत्ता, 2 छोटी इलायची, 1 बड़ी इलायची, 4-5 लौंग, 1 छोटा दालचीनी का टुकड़ा
  • पिसे मसाले: 1/2 छोटा चम्मच हल्दी, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 बड़ा चम्मच बिरयानी मसाला, स्वाद अनुसार नमक
  • हरा धनिया और पुदीना: 1/2 कप (बारीक कटा हुआ)
  • घी/तेल: 3-4 बड़े चम्मच
  • केसर/दूध: 2 चम्मच गुनगुने दूध में चुटकीभर केसर

बनाने का तरीका

स्टेप 1

एक बड़े बर्तन में उबला हुआ कटहल लें। इसमें दही,अदरक-लहसुन पेस्ट,हल्दी,लाल मिर्च पाउडर,आधा बिरयानी मसाला,थोड़ा सा नमक,थोड़ा सा तला हुआ प्याज और आधा कटा धनिया-पुदीना मिलाएं। इसे 20 मिनट के लिए मैरीनेट होने दें।

स्टेप 2
एक कड़ाही या भारी तले के पतीले में तेल/घी गरम करें। इसमें खड़े मसाले डालें। जब मसाले चटकने लगें, तो टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं। अब इसमें मैरीनेट किया हुआ कटहल डालकर 7-8 मिनट तक मध्यम आंच पर भूनें, ताकि मसाले तेल छोड़ दें।

स्टेप 3
कटहल पक जाने पर आंच धीमी कर दें। कटहल की ग्रेवी के ऊपर उबले हुए बासमती चावल की एक परत फैलाएं। अब इसके ऊपर बचा हुआ तला हुआ प्याज, कटा धनिया, पुदीना, बचा हुआ बिरयानी मसाला और ऊपर से केसर वाला दूध व 1 चम्मच देसी घी डालें।

स्टेप 4
बर्तन को ढक्कन से अच्छी तरह बंद कर दें। इसे धीमी आंच पर 10-12 मिनट के लिए दम पर पकने दें। समय पूरा होने के बाद गैस बंद कर दें और इसे एक प्लेट में सर्व करें। रायते के साथ इसका स्वाद और भी लाजवाब लगेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here