आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग ,,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चपरीद में कक्षा 9वीं में अध्ययनरत मेधावी छात्रा कु, छायाविभा पिता श्री पवन कुमार साहू के आवासीय प्रयास विद्यालय बिलासपुर में चयन होने पर पूरे अंचल में खुशी की लहर है कु . छाया ने कक्षा आठवी में केंद्रीय कृत परीक्षा 2026 मे 98.33% अंक लेकर रायपुर जिला में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है साथ ही NMMSE परीक्षा में मे भी छाया ने सफलता अर्जित की है इस शानदार सफलता पर शाला परिवार एवं उ, मा, विद्यालय चपरीद के नोडल प्राचार्य जे आर आल्हा ने राष्ट्रीय मिठाई जलेबी खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं देते हुए अपना शुभ आशीष प्रदान किया है नोडल प्राचार्य श्री आल्हा ने कहा कि कड़ी मेहनत व लगन के चलते कक्षा 8 वीं में कु. छाया का प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान तथा प्रयास विद्यालय में चयन न केवल शाला परिवार के लिए बल्कि पूरे अंचल के लिए गौरव का विषय है वहीं होनहार छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों को दिया है मजदूर परिवार की बालिका छाया ने गांव में ट्यूशन या कोचिंग की सुविधा नहीं होने पर भी अपनी कड़ी मेहनत के बल पर जो सफलता हासिल की है वह बहुत बड़ी उपलब्धि है शाला परिवार ने छाया विभा को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है







