आरंग संवाददाता – सोमन साहू
त्रिवेणी संगम साहित्य समिति राजिम नवापारा के युवा सह सचिव नरेंद्र कुमार साहू पार्थ ग्राम खंडवा नया रायपुर निवासी ने अपने जन्मदिन पर अनूठा मिसाल पेश करते हुए समाज एवं जन कल्याण के लिए मरणोपरांत देहदान का संकल्प लिया है इसके लिए उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय को संकल्प पत्र प्रदान किया।
पार्थ शिक्षक साहित्यकार के साथ-साथ एक समाज सेवक भी है इसलिए उन्होंने समाज हित को सर्वोपरि मानते हुए तथा देह को नश्वर और आत्मा को शाश्वत स्वीकारते हुए युवा वर्ग को एक नई सोच एक नई दिशा प्रदान करते हुए उन्होंने यह साहसिक संकल्प लिया है।

समाज हित एवं प्रेरणादाई कदम के लिए त्रिवेणी संगम साहित्य समिति की संरक्षक मोहनलाल मानिकपन, अध्यक्ष मकसूदन साहू बरीवाला, उपाध्यक्ष किशोर निर्मलकर, सचिव रोहित साहू माधुर्य, श्रवण कुमार साहू प्रखर, पत्रकार रमेश सोनसायटी, भरत लाल साहू कोमल सिंह साहू, छग्गू आडिल, तुषार शर्मा नादान, युगल साहू जिज्ञासु, रामेश्वर साहू रंगीला, के साथ-साथ वक्ता मंच अध्यक्ष राजेश पराते जी शुभम साहू जी एवं नूतन साहू नवीन जी दिव्या वर्मा महानंद बैकुंठ जी आदि ने अनुकरणीय पहल बताते हुए शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं।







