Home चर्चा में 5 माह का वेतन जारी करने के एवज में 1 लाख रुपये...

5 माह का वेतन जारी करने के एवज में 1 लाख रुपये रिश्वत लेते सक्ती के सिविल सर्जन एसीबी के ट्रैप में गिरफ्तार

21
0

दीपक ठाकुर | सक्ती

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. संतोष पटेल को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी ने यह कार्रवाई फार्मासिस्ट गंगा रत्नाकर की शिकायत पर ट्रैप कार्रवाई के तहत की।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता फार्मासिस्ट गंगा रत्नाकर अस्पताल में अटैचमेंट पर पदस्थ हैं। आरोप है कि उनके पांच माह का लंबित वेतन जारी कराने के एवज में सिविल सर्जन डॉ. संतोष पटेल ने एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया और योजना बनाकर ट्रैप कार्रवाई की। बताया गया कि डॉ. पटेल ने रिश्वत की राशि लेने के लिए शिकायतकर्ता को डभरा स्थित अपने निवास पर बुलाया था। जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय राशि सौंपी, पहले से मौजूद एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए डॉ. संतोष पटेल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, आरोपी सिविल सर्जन के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित) की धारा 7 के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और एसीबी आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here