Home चर्चा में रतनपुर-पेंड्रा मार्ग बदहाल, सिस्टम से पहले आगे आया नागरिक; मुरुम-मिट्टी डालकर खुद...

रतनपुर-पेंड्रा मार्ग बदहाल, सिस्टम से पहले आगे आया नागरिक; मुरुम-मिट्टी डालकर खुद की सड़क की मरम्मत

16
0

-रतनपुर-पेंड्रा नेशनल हाईवे की बदहाली और पहली बारिश में धंसी सड़क की ज़मीनी हक़ीक़त सडके बदहाल स्थिति में सड़कें जर्जर, गड्ढे बने राहगीर और स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या

विमल सोनी –

जागरूक स्थानीय नागरिक विक्की जायसवाल की अनूठी पहल: सड़क के जानलेवा गड्ढों में मुरुम-मिट्टी डालकर की मरम्मत रतनपुर क्षेत्र रतनपुर पेंड्रा मुख्य मार्ग कॉलेज से जोगिया अमराई सड़क की हालत ख़राब हो चुकी है बदहाल सड़कों और उनमें बने जानलेवा गड्ढों से परेशान होकर एक स्थानीय सज्जन विक्की जायसवाल स्थानीय नागरिक ने समाज सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की है। कई दिनों से बारिश और वाहनों के दबाव के कारण सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे, जिनमें अक्सर राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे थे।नेक कार्य और व्यवस्था:इन समस्याओं को देखते हुए, क्षेत्र के एक जागरूक नागरिक विक्की ने अपने निजी खर्च और श्रम से सड़क व्यवस्था को दुरुस्त करने का बीड़ा उठाया। उन्होंने ट्रैक्टर या अन्य साधनों के माध्यम से मुरुम और मिट्टी का इंतजाम किया और स्वयं सड़क पर पड़े गहरे गड्ढों को भरा।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया:इस नेक कार्य के बाद सड़क चलने योग्य हो गई है, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और आम राहगीरों को आवागमन में भारी राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने इस सज्जन की इस जनहितैषी पहल की जमकर सराहना की है। लोगों का कहना है कि जहां प्रशासन और संबंधित विभाग खराब सड़कों की अनदेखी कर रहे थे, वहीं इस एक व्यक्ति के प्रयास ने कई लोगों की जान-माल की रक्षा की है। ऐसे सामाजिक कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here