रायपुर। यादव (ठेठवार) समाज महासभा, राजिम के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह कल, रविवार 25 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से प्रांतीय मुख्यालय, राजिम में आयोजित होगा।
समारोह में मुख्य अतिथि माननीय श्री गजेन्द्र यादव जी, कैबिनेट मंत्री, स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग तथा विधि एवं विधायी कार्य, छत्तीसगढ़ शासन एवं कार्यक्रम की अध्यक्षा माननीय श्री द्वारकाधीश यादव जी, विधायक, खल्लारी होंगे।
विशिष्ट अतिथियों में माननीय श्री रामकुमार यादव जी (विधायक, चंद्रपुर), श्री मधुसूदन यादव जी (महापौर, राजनांदगांव), श्री देवेंद्र यादव जी (विधायक, भिलाई नगर), श्री रोहित साहू जी (विधायक, राजिम) एवं श्री महेश यादव जी (नगरपालिका अध्यक्ष, राजिम) शामिल होंगे।
समारोह में नवनिर्वाचित प्रांताध्यक्ष श्री संतोष यदु, महासचिव श्री समलिया यादव एवं कोषाध्यक्ष श्री रमन यादव सहित अन्य पदाधिकारी शपथ ग्रहण करेंगे। समाज महासभा ने सभी सामाजिक बंधुओं एवं गणमान्य नागरिकों से समारोह में उपस्थित होने की अपील की है।







