रायपुर। राजधानी में एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पर दहशत मचा दी। ताजा मामला आमानाका ओवरब्रिज का है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने करीब आधा दर्जन वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद कार चला रही महिला चालक मौके से फरार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार कार चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।







