आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग –लंबित महंगाई भत्ते (डीए) को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में महंगाई भत्ते का भुगतान लंबित रहना कर्मचारियों की आर्थिक परेशानियों को और बढ़ा रहा है।कर्मचारियों के बीच इस मुद्दे को लेकर असंतोष देखा जा रहा है। शिक्षक कल्याण संघ आरंग प्रवक्ता पं छत्रधर दीवान, जिलाध्यक्ष कुम्भज सोनवानी,संघ के अध्यक्ष हरीश दीवान, नेमश्वर साहू,इंद्रजीत वर्मा, गणेश राम साहू, हेमंत चंद्राकर, टीकाराम साहू, ठाकुर राम साहू,युवराम साहू, तुमेंद्र कोटरे ,व्याख्याता निर्मला पाण्डेय ने एक संयुक्त बयान में कहा कि महंगाई भत्ता कर्मचारियों के वेतन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो बढ़ती महंगाई के बीच आर्थिक राहत प्रदान करता है। लंबे समय से लंबित डीए का भुगतान नहीं होने से प्रतिमाह हजारों रुपए के नुकसान के चलते कर्मचारियों में निराशा और आक्रोश बढ़ रहा है।शिक्षक कल्याण संघ ने राज्य शासन से राज्योत्सव के पूर्व लंबित डी ए का भुगतान आदेश जारी करने की मांग की है अब कर्मचारियों की निगाहें सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं। देखना होगा कि लंबित महंगाई भत्ते को लेकर सरकार कब तक कोई ठोस निर्णय लेती है और कर्मचारियों को राहत मिल पाती है।







