आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग, 25 जुलाई 2026 (शनिवार): ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग, चंदखुरी एवं आरंग शहर के संयुक्त तत्वावधान में आज संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी श्री विजय जांगिड़ जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जी तथा जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण रायपुर के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र “पप्पू” बंजारे जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ नीट (NEET) परीक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय होनी चाहिए। छात्रों एवं अभिभावकों की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए उनके हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार डहरिया ने शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को देश के करोड़ों छात्रों, युवाओं की संघर्षशीलता और लोकतंत्र की ऐतिहासिक जीत बताया। उन्होंने कहा कि परीक्षा धांधली और पेपर लीक मामलों को लेकर देशभर में उठे आक्रोश के सामने आखिरकार केंद्र की भाजपा सरकार को झुकना पड़ा।
डॉ. डहरिया ने कहा कि यह इस्तीफा राहुल गांधी के दृढ़ नेतृत्व, कांग्रेस के लगातार संघर्ष और युवाओं के समर्थन का परिणाम है।
* उन्होंने कहा कि पिछले 56 दिनों से लगातार छात्रों और युवाओं की आवाज़ उठाई गई।
* लाखों युवाओं की वर्षों की मेहनत पेपर लीक से बर्बाद हुई, इसलिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई आवश्यक है।
“केवल शिक्षा मंत्री का इस्तीफा ही अंतिम समाधान नहीं है। जब तक पूरे परीक्षा तंत्र में आमूलचूल और व्यापक बदलाव नहीं किए जाते, तब तक युवाओं का भविष्य सुरक्षित नहीं हो सकता। कांग्रेस युवाओं के अधिकारों और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए आगे भी सड़क से लेकर सदन तक अपनी लड़ाई
इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत संवाद बनाए रखने तथा आगामी कार्यक्रमों एवं जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन की एकजुटता, सक्रियता एवं अनुशासन पर विशेष बल दिया।

इस बैठक का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष आरंग श्री कोमल साहू जी, ब्लॉक अध्यक्ष आरंग शहर श्री खिलावन निषाद जी, ब्लॉक अध्यक्ष चंदखुरी श्री ओमप्रकाश यादव जी के संयुक्त तत्वावधान में किया हुआ|
जोन अध्यक्षगणों में श्री पुरुषोत्तम निषाद जी, श्री हरि बंजारे जी, श्री अनिल टंडन जी, श्री शुभांशु साहू जी, श्री प्रकाश मारकंडे जी, श्री पोषण साहू जी, श्री ईश्वर जोगलेकर जी, श्री धन्ना साहू जी और श्री कुलदीप वर्मा जी उपस्थित रहे।
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, मंडल एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया गया।







