Home खेल कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने रजत जीतकर बढ़ाया...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने रजत जीतकर बढ़ाया भारत का मान, 199 किलोग्राम वजन उठाकर रचा इतिहास

9
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ की होनहार वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। उन्होंने महिला 53 किलोग्राम वर्ग में कुल 199 किलोग्राम वजन (88 किग्रा स्नैच + 111 किग्रा क्लीन एंड जर्क) उठाकर रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि के साथ ही भारत के खाते में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का पांचवां पदक जुड़ गया, जबकि वेटलिफ्टिंग में यह भारत का चौथा पदक है।

ज्ञानेश्वरी यादव ने प्रतियोगिता में शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन किया। स्नैच स्पर्धा में उन्होंने क्रमशः 82 किलोग्राम, 85 किलोग्राम और 88 किलोग्राम वजन सफलतापूर्वक उठाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में उन्होंने पहले प्रयास में 103 किलोग्राम, दूसरे प्रयास में 107 किलोग्राम और तीसरे प्रयास में 111 किलोग्राम वजन उठाकर कुल 199 किलोग्राम के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक नाइजीरिया की दिदीह ने अपने नाम किया।

ज्ञानेश्वरी यादव के इस शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि छत्तीसगढ़ की बेटियां खेलों के बड़े मंच पर लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। उनकी सफलता से पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है और खेल प्रेमियों के साथ-साथ प्रदेशवासियों ने उन्हें बधाइयां दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here